
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे
28 सितम्बर को दिशा बैठक की करेंगे अध्यक्षता, करियां में भारत नेट परियोजना का करेंगे शुभारम्भ
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा, 23 सितंबर 2026
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे।
लोकसभा सांसद के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. राजीव भारद्वाज 27 सितंबर को शाम 7 बजे चम्बा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चम्बा में रहेगा।
लोकसभा सांसद 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल के भारत नेट परियोजना का शुभारम्भ करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज दोपहर बाद 2 बजे बचत भवन में सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चम्बा में रहेगा।
लोकसभा सांसद 29 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज अपराह्न 5 बजे डलहौज़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में रहेगा।
डॉ. राजीव भारद्वाज अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 30 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे डलहौज़ी छावनी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. राजीव भारद्वाज दोपहर बाद 2 बजे डलहौज़ी से जसूर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026