
मेह पुल के समीप बनेगा 7 किमी लंबा टू-लेन बाईपास
औरंगाबाद। जिले को जल्द ही 7 किलोमीटर लंबे टू-लेन बाईपास की सौगात मिलने वाली है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को मेह पुल के समीप प्रस्तावित बाईपास स्थल का निरीक्षण किया। यह बाईपास सोन उच्चस्तरीय नहर के एम्बैंकमेंट पर प्रस्तावित है, जिसका डीपीआर तैयार हो चुका है।
प्रस्तावित बाईपास की लंबाई करीब 7 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर होगी। यह टू-लेन सड़क के रूप में विकसित होकर एनएच-19 से जुड़ेगा। इसके निर्माण से एनटीपीसी एवं एनपीजीसीएल की ओर आने-जाने वाले फ्लाई ऐश के भारी ट्रकों समेत अन्य भारी वाहनों को स्थायी वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।
बाईपास बनने से मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ ट्रैफिक जाम और विधि-व्यवस्था की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। वहीं, बारुण बाजार से धमनी होते हुए मेह तक आवागमन सुगम होगा। इससे स्थानीय और औद्योगिक यातायात को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
#Aurangabad #AurangabadNews #BiharNews #MehBypass #BypassRoad #NH19 #RoadDevelopment #TrafficUpdate #Barun #Dhamni #Meh #NTPC #NPGCL #FlyAsh #HeavyVehicles #SityogNews
Bihar, India | Sep 11, 2026