ठाकुरगंज:- सखुआडाली कनकपुर पथरिया पंचायत में बेखौफ चल रहा अवैध खनन, प्रशासन और पुलिस का नहीं रहा कोई खौफ
ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत *सखुआ डाली कनकपुर पथरिया पंचायत* क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है।
बताया जा रहा है कि दिन-दहाड़े ट्रैक्टर से मिट्टी और बालू का अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन माफियाओं में न तो प्रशासन का खौफ है और न ही पुलिस का।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण सरकारी जमीन और सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है।ओवरलोड ट्रैक्टरों से ग्रामीण सड़कें टूट रही हैं,
लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और प्रशासन मौन बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाकर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।