डीग में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल
डीग। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों, मतदाता सूची में कथित हेरफेर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में डीग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जनहित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट समाधान और आवश्यक जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026