
SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश समेत कोलकाता CMO और अन्य विभागों के 33 CGM अधिकारियों का ट्रांसफर
#CGMTransfer #SteelIndustry #CorporateNews #Jharkhand #bokaro #CurrentBokaro
Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने चीफ जेनेरल मैनेजर (CGM) स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जीएम से सीजीएम का प्रमोशन आर्डर निकलने के कुछ देर बाद 8 अन्य ऑफिस आर्डर निकला। जिसमे सेल के 33 सीजीएम स्तर के अधिकारियों का एक प्लांट से दूसरे प्लांट और विभागों में ट्रांसफर हुआ है। इनमे सबसे अधिक 11 CGM का ट्रांसफर बोकारो स्टील प्लांट से जुड़ा है।
इस फेरबदल में एन.पी. श्रीवास्तव समेत कोलकाता स्थित सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन (CMO), CMLO, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत कई CGM स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदस्थापनाएं वर्तमान वेतनमान और पे-स्केल पर की गई हैं।
##एनपी श्रीवास्तव को कोलकाता CMLO में नई जिम्मेदारी
SAIL के आदेश के अनुसार नवीन प्रकाश, जो वर्तमान में CGM (RMC), L&I, CMLO, कोलकाता के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब CGM (Traffic & RM), Bokaro Steel Plant (BSL), बोकारो के पद पर तैनात किया गया है।। उनके इस बदलाव को कोलकाता स्थित लॉजिस्टिक्स और रॉ मैटेरियल कोऑर्डिनेशन से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं उत्पल आचार्य को CGM (Projects), DSP, दुर्गापुर की जिम्मेदारी दी गई है। आर. बी. गहरवार को CGM (OHP), BSP, भिलाई भेजा गया है, जबकि टी. एस. रंजन को CGM (Collieries-Maint.), C.D., CMLO, चासनाला के पद पर पदस्थापित किया गया है।
##CMO कोलकाता में सेल्स और रिटेल विभाग में बदलाव
SAIL के सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन (CMO) मुख्यालय कोलकाता में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी को CGM (Marketing), CMO मुख्यालय कोलकाता से स्थानांतरित कर CGM (MM & Marketing), बोकारो स्टील प्लांट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राकेश सिंह, जो CMO मुख्यालय कोलकाता में CGM (MM & Marketing) के पद पर थे, उन्हें अब CGM (Sales-LP) CMO कोलकाता की जिम्मेदारी दी गई है।
##बोकारो स्टील प्लांट में शीर्ष अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, SAIL ने जारी किया आदेश
आदेश के अनुसार अरविंद कुमार, जो अब तक CGM (Services), BSL, बोकारो के पद पर कार्यरत थे, उन्हें CGM I/c (Services), BSL, बोकारो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोहर लाल को CGM (Quality) से CGM I/c (Quality), BSL बनाया गया है। डी.के. भंजा, जो CGM (Power) के साथ CGM (P.F.) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, अब उन्हें CGM (Services), BSL, बोकारो की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शरत चंद्र पात्रा, जो CGM (I&A, EL & TC) के साथ CGM (C&A) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब CGM (Digital Transformation & Instrumentation), BSL, बोकारो के पद पर तैनात किया गया है।
प्रकाश कुमार का स्थानांतरण बोकारो से छत्तीसगढ़ के राजहरा स्थित CMLO में CGM (Mechanical) के रूप में किया गया है। दूसरी ओर अरुण कुमार, जो CGM (CRM-I & II) के साथ CGM (PPC & SC) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें CGM (Quality), BSL, बोकारो की नई जिम्मेदारी दी गई है।
##बोकारो, भिलाई और अन्य इकाइयों में भी बदलाव
SAIL के इस संगठनात्मक बदलाव में बोकारो स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
बीएसएल के सीजीएम ईसीएस राजीव श्रीवास्तव को बोकारो स्टील प्लांट से स्थानांतरित कर CGM (SMS-II), भिलाई स्टील प्लांट बनाया गया है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट में सेवाएं, गुणवत्ता, मैकेनिकल, CRM, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अन्य विभागों में CGM स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
SAIL की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों की रिहाई और नई जिम्मेदारियों का क्रियान्वयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। SAIL में हुए इस फेरबदल को कंपनी के मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स, प्रोजेक्ट्स, खनन और उत्पादन से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Chas, Bokaro | Aug 5, 2026