
फायलेरिया उन्मूलन के प्रयास अन्तर्गत तीसरे चरण में ब्लॉक टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ हुये सफल
---
टीकमगढ़ ब्लॉक के 20 ग्राम और 10 शहरी वार्डाें में एवं ब्लोक बल्देवगढ़ के 27 ग्राम एवं 3 शहरी वार्डों में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत इम्पेक्ट आई.डी.ए सर्वे के दौरान जून माह में जहां नवीन फायलेरिया प्रकरण जांच में सामने आये है। वहां दवा सेवन गतिविधि लक्षित की गई है जिससे कि फायलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जिले में ब्लॉक बल्देवगढ़ और ब्लॉक टीकमगढ दोनों इम्पेक्ट आई.डी.ए सर्व अर्थात राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत तीसरा चरण उत्तीर्ण कर चुके है लेकिन अभी भी दो और चरण शेष है इन्हें भी ये ब्लॉक सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर सकें इस उद्देश्य से चिन्हित साइट में फोकल एमडीए उपागम अपनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़ डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में जिले के सभी ब्लॉक फायलेरिया उन्मूलन की दिशा में क्रमशः आगे बढ़ रहे है।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 को राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन वर्ष लक्षित किया गया है, इस दिशा में जिले में भी सघन प्रयास जारी है। 18 से 30 जुलाई 2026 के बीच में बड़ागांव अर्बन के वार्ड क्र. 9, 10 एवं 11 में विशेष रूप से फोकल एमडीए अर्थात् फायलेरिया रोधी सामुहिक दवा सेवन गतिविधि संचालित की जायेगी जिसमें सभी विभागों एवं स्थानीय निवासीयों का सहयोग अपेक्षित है। चूंकि इन वार्ड में 8 फायलेरिया प्रकरण जून माह में जांच के दौरान पाये गये थे, जिन्हें प्रोटोकॉल के तहत दवा उपलब्ध करायी गई है और फोलोअप किया जा रहा है, सभी मरीज स्वस्थ है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh