
“स्वच्छ गांव, स्वच्छ वार्ड-नशा मुक्त समाज, यही हमारा संकल्प, सुदामा नंदी फाउंडेशन के तत्वाधान में “झाड़ू चाची” टीम का गठन, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान की शुरुआत.
शेरपुर पंचायत सुदामा नंदी फाउंडेशन के तत्वाधान में निगम वार्ड संख्या 32, 33 एवं शेरपुर पंचायत की महिलाओं ने समाज सुधार और नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एकजुट होकर “झाड़ू चाची” टीम का गठन किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव एवं समाज को स्मैक और अन्य सुखे नशों से मुक्त करना, साथ ही स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर वार्ड 32 के समाजसेवी रंजीत कुमार चौधरी, सूरज कुमार, गिन्नी जी रंजीत कुमार, अजय कुमार, सूरज बिन, ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान तथा शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन कुमार झा, पूर्व पार्षद सुरेश दास कनौजिया, बेरेन्दर पासवान, सतरोहन पासवान, राजू बिन, बिंदेश्वर धनकर, छोटू बिन, सत्रोहन राम और वर्दुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के सुखा नशा एवं सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते या सेवन करते पाया जाता है, तो उसकी सूचना प्रशासन एवं समाज के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि गांव की सुरक्षा, बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। “झाड़ू चाची” टीम समय-समय पर गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी तथा युवाओं को शिक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करेगी।
इस टीम में प्रमुख रूप से रेणु देवी, बिंदु देवी, उषा देवी, मनी देवी, संध्या देवी, रेखा देवी, पूजा देवी, गुलाबी देवी, ममता देवी, गुड़िया देवी, मंजूला देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, बीणा देवी, कुंदनवाला देवी, चमेली देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। #news #post #muzaffarpur #sherpur