
*डीएम समीर ने 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियां परखीं, 17 सितंबर से होगा आगाज*
*राम चन्द्र राजपूत जालौन*
*उरई, जालौन।* नवागंतुक जिलाधिकारी समीर ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य 25 वर्षों की सेवा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।
अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' के तहत दीप प्रज्वलन, रक्तदान और दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम होंगे। 'मेरे सपनों का भारत' में स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला, भाषण और डिबेट प्रतियोगिताएं होंगी। गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों के जरिए विकास की कहानी बताई जाएगी।
'आंगन मिलन सेवा' में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह, 'सेवा की कहानी' में लाभार्थियों पर 60 सेकेंड की रील, 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' और 'सेवा मेरा योगदान' में रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता सहित 25 सेवा गतिविधियां होंगी। प्रत्येक विधानसभा में दो स्थलों का कायाकल्प और 25 मिनट श्रमदान भी कराया जाएगा।
डीएम ने सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया प्रबंधन के निर्देश दिए।
Jalaun, Jalaun | Sep 12, 2026