
#गोवंशतस्करी: सहतवार पुलिस ने पिकअप समेत 6 गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार
#बलिया,
थाना सहतवार पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 3 गाय व 3 गोवंश बछड़ों को बरामद किया है। बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश के साथ चालक अजय वर्मा उर्फ अंकुश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया।
उ0नि0 सुधाकर मय हमराह टीम सुरहिया नहर से 200 मीटर दक्षिण चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकअप नंबर UP 60 BT 0981 को रोका गया। तलाशी में वाहन में 3 राशि गाय व 3 राशि गोवंश बछड़े लदे मिले। पूछताछ में चालक ने बिहार ले जाकर वध कराने की बात कबूली।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय वर्मा उर्फ अंकुश मौर्या पुत्र त्रिलोकी वर्मा निवासी ग्राम धनौती धूरा थाना गड़वार जनपद बलिया, उम्र 20 वर्ष है। थाना सहतवार में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 3/5A/8B गौ हत्या निवा0 अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला व सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। टीम में रि0का0 पाल विवेक, रि0का0 देव कुमार जायसवाल व रि0का0 बृजेश यादव शामिल रहे।