मध्य प्रदेश में बस यात्रियों को जल्द महंगाई का एक और झटका लग सकता है। परिवहन विभाग इसी माह यात्री बसों के किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर सकता है। वर्तमान में बस किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित है, जिसे संशोधित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
हाल ही में हुई बैठकों में बसों की 15 वर्ष की आयु सीमा, रूट राष्ट्रीयकरण और परिवहन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं, 7 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बस आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई किराया दरें लागू होने के बाद यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
#MadhyaPradesh #BusFare #TransportDepartment #MPNews #BusFareHike