14 वर्षीय अमित कुमार लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दैदहा गांव के एक 14 वर्षीय किशोर अमित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अमित कुमार अचानक घर से लापता हो गया, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमित कुमार की उम्र करीब 14 वर्ष, कद लगभग 5 फीट तथा रंग गोरा है। उसके पिता का नाम जयप्रकाश साह बताया गया है। परिजनों ने बताया कि किशोर के लापता होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि अमित कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। जानकारी देने के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।
संपर्क: 96615 58314, 80840 46061