बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा में बेगूसराय के युवाओं का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में जिले के मंझौल गांव निवासी पिंकेश कुमार सिंह ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर प्रशासनिक सेवा में बड़ा मुकाम हासिल किया है। पिंकेश ने पूरे राज्य में 161वीं रैंक प्राप्त की है, जिसके आधार पर उनका चयन अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीएम (SDM) के पद पर हुआ है।
#Begusarai #Manjhaul #BPSC70th #SDM #PinkeshKumarSingh #BPSCResult