असंध में नेशनल हाईवे-709ए पर हवाई फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार युवकों पर आरोप
असंध। नेशनल हाईवे-709ए पर उपलाना स्थित राधे-राधे फिलिंग स्टेशन के सामने देर शाम कथित हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने सनरूफ खोलकर हवा में करीब चार राउंड फायर किए और इसके बाद असंध की तरफ फरार हो गए।
पेट्रोल पंप संचालक एवं भाजपा नेता सुरेश कुमार गोयल के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग से पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से मांग की है कि फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, नेशनल हाईवे और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#assandh #uplana #CrimeNews #Crime #firing
Ballah, Karnal | Aug 20, 2026