भरतपुर में मोडिफाइड साइलेंसरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨
111 पटाखा जैसे आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर जब्त, रोड रोलर से किए नष्ट
भरतपुर ट्रैफिक पुलिस ने तेज व पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 111 साइलेंसर जब्त किए और उन्हें रोड रोलर से नष्ट करवा दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ ट्रैफिक नरेंद्र कुमार एवं यातायात प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर दहशत फैलाने वाले मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर शिकंजा कसना है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाना और बेचना गैर-कानूनी है। अब ऐसे साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों और बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि ऐसे वाहन, मिस्त्री या विक्रेता दिखाई देने पर उनकी फोटो/वीडियो पुलिस नियंत्रण कक्ष के WhatsApp नंबर 8764862756 पर भेजें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
#भरतपुर #TrafficPolice #ModifiedSilencer #Bullet #BharatpurPolice #TrafficRules #भरतपुर_तक_न्यूज
Weir, Bharatpur | Aug 16, 2026