बालोतरा वार्ड संख्या 53 में बवाल
नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड संख्या 53 की साँसी कॉलोनी में #कांग्रेस और #आरएलपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ।
विवाद के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश प्रजापत की गाड़ी के शीशे तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।