
#सर्वसहमति से उत्तर प्रदेश प्रभारी बने आशुतोष दूबे
#उत्तरप्रदेश
#सर्वजन सनातन पार्टी द्वारा सर्वसहमति से श्री आशुतोष दूबे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि श्री दूबे गांव के युवक मंगल दल से शुरुआत करते हुए कांग्रेस, भाजपा, विश्व हिंदू महासंघ, शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट में प्रदेश सचिव (संगठन) एवं वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। आशुतोष दूबे जी ने कहा कि आज देश को एक ऐसी विचारधारा वाली पार्टी की आवश्यकता है जो सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल सके, विभिन्न पार्टियां आज अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने हेतु कई तरह के हथकंडे अपना रही हैं जो देश हित में नहीं हैं, ऐसे में सर्वजन सनातन पार्टी की विचारधाराएं सबके लिए हितकारी साबित होंगी, इस वजह से प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सभी को समानता का अवसर प्रदान करने के लिए विकल्प के रूप में दिख रही सर्वजन सनातन पार्टी को अपना योगदान देने हेतु मैंने ज्वाइन किया है। श्री दूबे ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।