अंबाला: पति से कहा सुनी के बाद 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सकुशल उतारा
30 साल की पूनम पत्नी प्रवीण 100 फुट मोबाइल टावर पर चढ़ी। घरेलू कलह के चलते महिला ने उठाया कदम। प्रवासी पूनम अंबाला शहर के गांव मंडोर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे के चलते कई दिनों से कहा सुनी चल रही थी। इसी कारण वीरवार को महिला टावर के ऊपर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को समझा बूझकर टावर से नीचे उतारा और पुलिस अपने साथ उसे पंजोखरा थाने ले गई। महिला दोपहर करीब सवा एक बजे टावर पर चढ़ी थी और करीब 3:00 बजे उसे टावर से उतारा गया।
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026