खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय युवक की मौत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
श्रीमती दिव्या साहू।
बेगूं। क्षेत्र के बानोड़ा निवासी 22 वर्षीय धर्मराज गुर्जर, पुत्र श्याम लाल गुर्जर ,की खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय जहरीली दवा सांस के माध्यम से शरीर में चले जाने से तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों ने तत्कालीन बेगूं उप जिला चिकित्सा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की पोस्टमार्टम के बाद शव परियोजनाओं को सौंप दिया।
चिकित्सकों ने किसानों से अपील की है कि खेतों में कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करते समय मास्क , दस्ताने एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें। ताकि इस प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।