पिछोर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष
पिछोर- ग्राम खुरई में सोमवार 19 अगस्त 2026 की रात भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मूर्ति को किसने नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण खुद भी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।