सावन महीने मे कांवरिया बंधुओं के सेवा एवं स्वागत की तैयारी को लेकर "सेवा परमो धर्म संस्था" ने अपनी टीम के साथ एक बैठक आयोजित की।**
बैठक में संस्था के आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा सभी नए एवं पुराने सदस्यों से उनके विचार और सुझाव लिए गए। साथ ही कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नाश्ता, भोजन, शुद्ध पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पिछले तीन वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रही सेवा परमो धर्म संस्था इस वर्ष भी अपने पूरे परिवार के साथ कांवरियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष अमित मिश्रा, संस्थापक राजीव शाह, उपाध्यक्ष साहिल सोनी, उपाध्यक्ष अमर सोनी, महिला अध्यक्ष खुशी सौभाग्य, सचिव धर्मेंद्र सिंह, शिवम कुमार,धीरज गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। #news #post #sawan #kawariya #seva #Muzaffarpur