
*सीआईए टोहाना पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी को किया काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा*
*– 4 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद, नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार*
टोहाना, 26 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जमालपुर शेखा, वार्ड नंबर 16 निवासी जैकी राम पुत्र रामदास को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि 24 जून 2026 को पुलिस टीम गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए भाखड़ा नहर पुल, रेलवे रोड टोहाना क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर भाटिया नगर–गांव दमकौरा रोड पर नाकाबंदी की गई।
उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें 4 किलो 120 ग्राम गांजा पाया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 187 दिनांक 25.06.2026 के तहत धारा 20(बी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है तथा आरोपी के नेटवर्क एवं सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।