दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद!
मैं, कामरेड दर्शना, सभी सम्मानित नागरिकों, पार्टी के आदरणीय नेताओं, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। आपने एक गरीब परिवार की बेटी को जो मान-सम्मान, प्यार और समर्थन दिया, वह मेरे लिए जीवनभर की अनमोल पूँजी है।
चुनाव में जीत और हार अपनी जगह है, लेकिन जनता का प्यार और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी को मजबूत बनाने, संगठन को आगे बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर हमेशा पूरी निष्ठा और मजबूती से आप सभी के साथ खड़ी रहूँगी।
यह संघर्ष रुकेगा नहीं, यह साथ टूटेगा नहीं। पार्टी की मजबूती और जनता की सेवा ही हमारा संकल्प रहेगा।
एक बार फिर आप सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद और आभार। लाल सलाम! ✊