Public App Logo
Profile Picture

Baljeet Singh

@baljeet_hmh
6223Followers
6Following
श्रीरामलीला, स्वामी विवेकानंद रंगमंच समिति हनुमानगढ़ जं.  16 अक्टूबर 2026 Live......
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> श्रीरामलीला में सीता हरण का दृश्य
श्रीरामलीला, स्वामी विवेकानंद रंगमंच समिति हनुमानगढ़ जंक्शन Live......
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> ll इस समय देश के क्या हालात है? क्या पंचायत चुनाव तीसरा गुट गणेश बंसल लड़ेगा
शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में दी नारी सुरक्षा की जानकारी, राजकॉप ऐप के उपयोग के बारे में बताया
हनुमानगढ़। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नवरात्र के दौरान चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से महिलाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री नीलकंठ महादेव सेवा न्यास द्वारा संचालित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, पुलिस सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हैड गायत्री देवी ने महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हैड गायत्री देवी ने महिलाओं के मोबाइल फोन में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया तथा इसके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से पुलिस सहायता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी रखना आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकता है। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है।
इसके साथ ही महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और उन्हें जागरूक बनाना है, ताकि वे बिना किसी भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, अनजान परिस्थितियों में सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
इस अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव सेवा न्यास के अध्यक्ष अश्वनी नारंग ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> में पंचायती चुनाव शुरू हुआ चुनाव प्रचार,6-8 LLW में हाज़ी लियाकत अली को भारी जन समर्थन
भूमि कनवर्जन में अनावश्यक देरी को लेकर ओम सोनी ने जिला कलेक्टर एवं NHAI अधिकारियों को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच एवं समयबद्ध निस्तारण की मांग
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी ने हनुमानगढ़ जिले में भूमि कनवर्जन से संबंधित प्रकरणों में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर जिला कलेक्टर एवं NHAI के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भूमि कनवर्जन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण आमजन, भू-स्वामियों एवं आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ओम सोनी ने पत्र में उल्लेख किया कि भूमि कनवर्जन से संबंधित कार्यों के लिए लोगों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किए जाने के बावजूद कई प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इसके चलते आवेदकों के निर्माण, व्यवसाय एवं अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अपने प्रकरणों की जानकारी एवं निस्तारण के लिए बार-बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में दस्तावेज या नियमों के तहत कोई कमी है तो संबंधित आवेदक को स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वह समय रहते आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर प्रक्रिया पूरी कर सके। लेकिन बिना स्पष्ट कारण के प्रकरणों को लंबित रखना आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
ओम सोनी ने यह भी मांग की कि भूमि कनवर्जन से जुड़े लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित की जाए तथा अनावश्यक देरी के वास्तविक कारणों की जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि पात्र आवेदकों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव या अनावश्यक टालमटोल न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं NHAI के संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि आमजन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लंबित भूमि कनवर्जन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाया जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ओम सोनी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को राहत देना होना चाहिए। किसी भी वैध एवं पात्र व्यक्ति को अपने अधिकार से जुड़े कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए भूमि कनवर्जन की प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाना आवश्यक है।
रामलीला के उपलक्ष में सुन्दर कांड स्वामी विवेकानंद पार्क हनुमानगढ़ जंक्शन Live
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> विधायक की गिरफ्तारी? गुरुद्वारा की बेअदबी क्यों -अमित सहू
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> टाउन थाने में डिटेन किए मालचंद की अचानक तबियत बिगड़ी
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> पंचायती राज चुनाव, गांव नवां में मुहम्मद अली के समर्थन 36 कोम के लोग
विधायक गणेश बंसल की टीम की जीत ओर रिहाई का शुक्राना समारोह गुरुद्वारा नामदेव जी Live
जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर से होगा 15 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन
हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय पर इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित बता कॉलोनी के विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति की ओर से रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर समिति की ओर से विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति पिछले 41 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन करती आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन 15 दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
समिति के डायरेक्टर लख्मीचंद बड़गूजर ने बताया कि रामलीला के समापन के अवसर पर 20 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट ग्राउंड में दशहरे का भव्य आयोजन किया जाएगा। दशहरा कार्यक्रम में रावण दहन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों ने रामलीला आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर राजन शर्मा, साजन शर्मा, रोहित शर्मा, गोल्डी, अमित तिवारी, पवन कुमार बल्ली, अमित सैन, संदीप सिंह साहिल, संजय और भानु सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कलाकार मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार, रामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है। आगामी दिनों में मंचन से संबंधित व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> ग्रामीण चुनावी सरगर्मियां तेज, नवां में काले खा के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> जेल से बाहर आते ही विधायक बोले मैंने झुकना नहीं सीखा
विधायक गणेश बंसल के घर के आगे लोगों ने मनाई खुशी Live प्रसारण
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को धमकी वकीलों का sp ऑफिस प्रदर्शन लाइव
विधायक गणेश बंसल को मिली जमानत
Breaking News 

<nis:link nis:type=tag nis:id=पब्लिक nis:value=पब्लिक nis:enabled=true nis:link/> प्लस न्यूज़ 

विधायक गणेश बंसल को कोर्ट में पेश किया, समर्थकों की भारी भीड़ जमा, न्यायालय परिसर वकीलों से भरा
Breaking News विधायक गणेश बंसल को कोर्ट में पेश किया
सभापति मंजू रणवां का पदभार ग्रहण समारोह हनुमानगढ़ Live
<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमानगढ़ nis:value=हनुमानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> पंचायत चुनावों की तैयारी में लगे विधायक गणेश बंसल की टीम
हनुमानगढ़ पंचायत समिति का लॉटरी Live
हनुमानगढ़ जिला परिषद ओर प्रधानों की लॉटरी Live
हनुमानगढ़ पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति