
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर 8 सितंबर को जिला चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को जिले में स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात” रखी गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में चिकित्सालय स्तर पर फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किए जाएंगे।
फिजियोथेरेपी हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात के बाद मरीजों के शारीरिक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके माध्यम से हृदय की कार्यक्षमता में सुधार, रक्त संचार बेहतर करने, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, सांस फूलने में कमी, दर्द एवं जकड़न से राहत, आत्मविश्वास एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तथा जटिलताओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। कैंप के माध्यम से नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधि एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh