
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 15 निकायों में पर्यवेक्षक तैनात किए
दिग्गजों को मिली कमान
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है।
पार्टी ने 4 नगर निगमों सहित 15 निकायों में पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां -
- बीरगांव नगर निगम:पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सह-पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू
- भिलाई नगर निगम:पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, सह-पर्यवेक्षक दीपक दुबे
- रिसाली नगर निगम:पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह-पर्यवेक्षक राजेन्द्र साहू
- भिलाई-चरौदा नगर निगम:पर्यवेक्षक पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सह-पर्यवेक्षक कन्हैया अग्रवाल
कांग्रेस ने सभी पर्यवेक्षकों को चुनावी तैयारियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं में कसावट लाने को कहा है।
#Chhattisgarh #NagariyaNikayChunav #Congress #Bhilai #Raipur #ChhattisgarhNews
Sakti, Sakti | Sep 8, 2026