Raipur Breking
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार
अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में 60 पदाधिकारियों का मनोनयन
बी.सी. साहू बने प्रदेश संयोजक, रमाकांत साहू को सह संयोजक की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रकोष्ठ में कुल 60 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू एवं सह संयोजक रमाकांत साहू ने नवमनोनित पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन सूची में विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
इसमें सह संयोजक, महामंत्री, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, संगठन सह सचिव, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
#chhattisgarh #cg #sahu #साहू #साहू_समाज #ChhattisgarhNews #NewsAlert #पदाधिकारियों
Sakti, Sakti | Sep 10, 2026