श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा।
दीपोत्सव व अन्नकूट की सेवा में वल्लभ कुल परिवार सहित पधारे तिलकायत श्री,
तिलकायत श्री के नाथद्वारा पधारने पर मंदिर के सेवा वालों ने वल्लकुल परिवार का किया भव्य स्वागत ।
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में दीपावली एवं अन्नकूट की सेवा के अवसर पर गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इंद्रदमन जी महाराज वल्लभकुल परिवार सहित नाथद्वारा पधारे । वल्लभ कुल परिवार के सदस्यों में श्रीमती राजेश्वरी बहूजी, बेटी जी परिवार सहित श्रीजी प्रभु की सेवा में नाथद्वारा पधारे।
तिलकायत श्री एवं वल्लभ कुल परिवार के पधारने के अवसर पर मोती महल चौक में मंदिर के सेवावालों एवं कर्मचारियों ने तिलकायत श्री व वल्लभ कुल परिवार का भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर मंदिर के सीईओ जितेंद्र कुमार पांडे, कैलाश पालीवाल, नितिन पानेरी, अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, गोपी, कल्पित जोशी सहित वैष्णव जन ने उनकी अगवानी व स्वागत किया ।
Badgaon, Udaipur | Nov 4, 2026