Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी से फिलहाल गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को परिवादी सुहेल निवासी अंदरकोट ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि वह रात करीब 11:30 बजे दवाई लेकर अपने कमरे में सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकर से उसकी पत्नी के सोने के आभूषण गायब मिले। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को आरोपी शारिक रियाज, उम्र 19 वर्ष, निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दरगाह क्षेत्र अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें हार, रानी हार, टीका, शीश फूल, नाथ, झुमके, टॉप्स और अंगूठी सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में दरगाह थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 13, 2026

MORE NEWS

श्री चामुंडा माता मंदिर, अजमेर 🙏

श्री चामुंडा माता मंदिर, अजमेर 🙏

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त

अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Ajmer Police Rajasthan

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house 

Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 
Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈

📞 Contact: 7611080906 
✨ Limited-Time Festive Offer!

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈 📞 Contact: 7611080906 ✨ Limited-Time Festive Offer!

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026