Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

हरियाणा के स्कूली छात्रों को मिलेगा वित्तीय ज्ञान शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन से आईसीएआई प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात स्कूल स्तर पर ही बैंकिंग, टैक्स और बजटिंग सीख सकेंगे छात्र : आईसीएआई व एचबीएसई की पहल भिवानी, 02 जून : हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों को अब कम उम्र से ही बैंकिंग, टैक्स, बजटिंग और डिजिटल पेमेंट्स जैसे व्यावहारिक विषयों की समझ मिल सकेगी। इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ से मुलाकात की। इस शैक्षणिक सहयोग बैठक में प्रदेश के छात्रों को भविष्य-उन्मुख करियर मार्गदर्शन देने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विकसित भारत : 2047 के विजऩ के अनुरूप तैयार की गई है। बैठक में दोनों संस्थाओं के बीच एक प्रस्तावित एमओयू पर भी चर्चा हुई। इसके तहत आईसीएआई पाठ्यक्रम, स्टडी मटेरियल और शिक्षक प्रशिक्षण में सहयोग करेगा, जबकि हरियाणा शिक्षा बोर्ड स्कूलों की पहचान और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। प्रतिनिधिमंडल में भिवानी शाखा के चेयरमैन सीए ललित अग्रवाल, वाइस-चेयरमैन सीए अभिनव गोयल, सचिव सीए अंकुर गर्ग और पूर्व चेयरमैन सीए राजेश तंवर उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया। इस बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन सीए ललित अग्रवाल ने बताया कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छात्र अक्सर वित्तीय धोखाधड़ी, गलत कर्ज और खराब वित्तीय फैसलों का शिकार हो जाते हैं। स्कूल स्तर पर ही मनी मैनेजमेंट और टैक्स की शिक्षा देकर उन्हें व उनके परिवारों को जागरूक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित वर्तमान, सुरक्षित भविष्य, विकसित भारत के मूल संदेश के साथ इस प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को जीएसटी, जीडीपी, बैंकिंग और बचत जैसे विषयों से परिचित कराया जाएगा। इसके माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों के साथ एक स्ट्रक्चर्ड जुड़ाव स्थापित किया जाएगा, जिसमें करियर काउंसलिंग सत्र, शिक्षकों के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और छात्रों के लिए एआई टूल्स की सहायता शामिल है। सीए अग्रवाल ने बताया कि आईसीएआई ने सोशल साइंस के तहत 25 अंकों का एक विशेष फ्रेमवर्क प्रस्तावित किया है। जिसके तहत कक्षा 6 व 7 में बचत, बैंकिंग, पासबुक पढऩा और यूपीआई जागरूकता, कक्षा 8 व 9 तक लोन, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, सुरक्षित उधार और उद्यमिता, कक्षा 10 में इनकम टैक्स, जीएसटी, शेयर, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट आदि पर विचार किया गया। इसके अलावा कक्षा 8वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने पर बात हुई, जिसमें कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं होगी और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने सभी पहलों को बेहद गंभीरता और रुचि के साथ सुना। बैठक अत्यंत सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 2, 2026

MORE NEWS

ऐसा न करें युवा... 
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गाड़ी की छत से स्टंट, VIDEO
100 की रफ्तार से दौड़ती स्कार्पियो; पंचकूला के युवक ने किया रिकॉर्ड
हरियाणा में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है। मुरथल के पास एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (DL 7CX 4277) तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी, जिसकी छत पर दो युवक बैठे नजर आए। बताया जा रहा है कि वाहन की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।
इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसे पुलिस प्रशासन को सचेत करने और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ऐसा न करें युवा... दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गाड़ी की छत से स्टंट, VIDEO 100 की रफ्तार से दौड़ती स्कार्पियो; पंचकूला के युवक ने किया रिकॉर्ड हरियाणा में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है। मुरथल के पास एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (DL 7CX 4277) तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी, जिसकी छत पर दो युवक बैठे नजर आए। बताया जा रहा है कि वाहन की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसे पुलिस प्रशासन को सचेत करने और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 3, 2026

जजपा-इनसो में बड़ी बगावत, छात्र नेता नितिन सैन ने दिया इस्तीफा

जजपा-इनसो में बड़ी बगावत, छात्र नेता नितिन सैन ने दिया इस्तीफा

Bhiwani, Bhiwani | Jun 3, 2026