कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समय-सीमा पत्रों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों में गुणवत्तायुक्त एवं फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधों की खरीदी अधिकृत नर्सरियों से की जाए तथा पौधरोपण के उपरांत उनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएं। उन्होंने वृक्षारोपण के बाद फोटो अपलोड कर प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के शेष बच्चों का नामांकन आगामी एक सप्ताह के भीतर अभियान मोड में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 94.3 प्रतिशत बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों