*मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई*
*अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार*
*09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त*
चित्तौड़गढ़, 22 जून 2026। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयो के दौरान एक ओर अवैध मादक पदार्थ 19 ग्राम एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की, वहीं दूसरी ओर वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन एवं अनाधिकृत लेखन पाए जाने पर 09 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा आरपीएस के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
*प्रथम कार्यवाही:-* दिनांक 22 जून 2026 को थाना मंगलवाड पुलिस द्वारा चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छापरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। चालक द्वारा प�