कृपया मदद करें : 31 वर्षीय निखिल तोमर लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील
गाजियाबाद। वैशाली क्षेत्र से 31 वर्षीय निखिल तोमर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार निखिल को 14 सितंबर 2026 को वैशाली, गाजियाबाद में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने बताया कि निखिल की कद-काठी करीब 5 फीट 6 इंच, रंग गेहुँआ/साफ (Whitish) है। उनकी पहचान के लिए परिजनों ने फोटो और अन्य विवरण जारी किए हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को निखिल तोमर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके परिजनों को सूचित करें।
संपर्क करें:
📞 रणबीर सिंह तोमर (पिता): +91 84453 17951
📞 नितिन चौहान (बहनोई): +91 98730 43376
अपील: यदि आपको निखिल तोमर दिखाई दें या उनके संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले, तो बिना देरी किए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
Haridwar Stambh Vasudev