Public App Logo
भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच जारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीजीपी विनय कुमार भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी मामले पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग किए जाने के आरोपों की भी गहन जांच की जा रही है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त पाए गए एक पुलिसकर्मी को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी नए तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - Bihar News