झालावाड जिले के बिशनखेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम बागोद में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि हरीगढ़ से पनवाड़ लिंक रोड होते हुए बागोद से गौशाला तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से कीचड़ और खराब स्थिति में है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान मार्ग इतना खराब हो जाता है कि न तो ट्रैक्टर निकल पाता है और न ही पैदल आवागमन सुचारू रूप से हो पाता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों तक आते-जाते हैं। वर्तमान में उड़द और सोयाबीन की फसल खेतों में कटकर पड़ी है, लेकिन खराब रास्ते के कारण किसानों को फसल घर तक लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में ग्रा
Sangod, Kota | Sep 30, 2026