
सिरसा में युवक का श-व मिला, सिर पर गंभीर चोट:परिजन बोले-भतीजे ने दी थी धम-की, 3 बहनों का इकलौता भाई था...
सिरसा जिले के डबवाली में एक युवक का शव लहु-लूहान हालत में मिला। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग टीमें बनाकर हर पहलू से घटना की जांच कर रही है। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के मुताबिक, गांव डबवाली का रहने वाला रवि पुत्र कृष्ण बुधवार रात करीब 7:30 बजे घर से निकला था। रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच परिजनों को खबर मिली कि रवि के सिर पर किसी ने चोट मारी है। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश में लग गए।
सिर पर चोट के निशान मिले
काफी ढूंढने के बाद जब परिजन मुख्य बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि बस स्टैंड के पीछे एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने रवि के सिर पर चोट के निशान देखे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां पम्मी कौर ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजे ने कुछ दिन पहले रवि को जा-न से मा-रने की धम-की दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना में उसी का हाथ हो सकता है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना के असली कारणों और आरोपों की पुष्टि हो पाएगी।
तीन बहनों का इकलौता भाई था
मृतक के जीजा बलदेव सिंह ने बताया कि रवि उनका साला था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। रवि अभी अविवाहित था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिजन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
पुलिस बोलीं- जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयान के आधार पर कानून कार्रवाई अमल में लाकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीआईए प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले को ट्रेस करने में लगी हुई हैं।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #crime #police #sirsa
Sirsa, Sirsa | Sep 3, 2026