13 सितंबर को होगा ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह
- धर्मनगरी सिरसा में जुटेंगे ब्राह्मण समाज के लोग, समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान पर रहेगा जोर
सिरसा।
श्री ब्राह्मण महासभा, जिला सिरसा की आवश्यक बैठक रविवार को भगवान परशुराम धर्मशाला में प्रधान सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 सितंबर को धर्मनगरी सिरसा में आयोजित होने वाले ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि समारोह का आयोजन गोेलछा पैलेस, बेगू रोड, सिरसा में किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों की भागीदारी के साथ सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और समाजहित के विषयों पर विचार-विमर्श होगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली, भाजपा के जिला प्रभारी एवं हरको बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु शर्मा, जजपा के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा सहित कई प्रमुख अतिथि शिरकत करेंगे।
बैठक में समारोह के मंच संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा एवं शिक्षाविद् रवि शर्मा जमाल को सौंपी गई। स्वागत समिति तथा मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए भी सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं। क्षेत्रवार निमंत्रण पत्र संबंधित सदस्यों को वितरित किए गए हैं। महासभा के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी एवं देखरेख का दायित्व सौंपा गया। सारस्वत ने बताया कि समारोह में सुबह 11 बजे अतिथियों का स्वागत, 11:30 बजे उद् बोधन एवं सम्मान समारोह, दोपहर 1:30 बजे अतिथियों का संबोधन तथा दोपहर 2 बजे सहभोज होगा।
बैठक में महासभा के संरक्षक हीरालाल शर्मा, सुभाष दायमा, वरिष्ठ पत्रकार आर.के. भारद्वाज, इन्द्रमोहन शर्मा, महेश शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, हुकमचंद सांखी, वेदप्रकाश चाड़ीवाल, संजय शर्मा नीटू, श्यामलाल शर्मा, हेमकांत शर्मा, रघुवीर शर्मा, सुनील शर्मा, हरीश भारद्वाज, रवि शर्मा जमाल सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Sirsa, Sirsa | Sep 7, 2026