
बरसी कार्यक्रम पर गरीबों के लिए भोजन वितरण, मानवता की मिसाल बने मोनू गुप्ता
दिनांक 04/06/2026 को श्री मोनू गुप्ता निवासी तहसील मौदहा, जनपद हमीरपुर द्वारा अपनी बड़ी बहन के देहावसान उपरांत आयोजित बरसी कार्यक्रम के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए 40 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिज़वान अली को प्रदान किए गए।
तत्पश्चात बाँदा रोटी बैंक के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन एवं सदस्य निहाल खान द्वारा उक्त भोजन पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया।
बाँदा रोटी बैंक परिवार श्री मोनू गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने अपनी पारिवारिक स्मृति को सेवा और परोपकार से जोड़ते हुए गरीबों की सहायता में अपना अमूल्य योगदान दिया। ऐसे नेक कार्य समाज में मानवता, करुणा और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
📢 आप सभी से विनम्र निवेदन है कि यदि आप भी बाँदा रोटी बैंक के माध्यम से भोजन, कपड़े अथवा आर्थिक सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
"किसी भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी इंसानियत है।"
#बांदा_रोटी_बैंक #मानवता_की_मिसाल #भोजन_वितरण #गरीबों_की_मदद #सामाजिक_सेवा
Banda, Banda | Jun 5, 2026