फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान भुतियाखुर्द के किसानों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम भुतियाखुर्द के किसानों ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की कि पिछले वर्ष और वर्तमान वर्ष का फसल बीमा अब तक नहीं मिला है, जबकि वे नियमित रूप से बैंक एवं सोसायटी के माध्यम से बीमा कराते रहे हैं।
किसानों का कहना है कि कई बार पटवारी, बीमा कंपनी और संबंधित बैंकों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र किसानों को जल्द से जल्द फसल बीमा राशि दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
क्या किसानों को समय पर फसल बीमा का लाभ मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#Dewas #Sonkatch #BhutiyaKhurd #FasalBima #Farmers #JanSunwai #MadhyaPradesh #Kisan #Agriculture #TimesMP