ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास सड़क हादसा, बाइक फिसलने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
चूरू के निकटवर्ती गांव ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास सड़क हादसा हुआ जहां हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजन राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां घायल का उपचार जारी है। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस भी पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। ढाणी लक्ष्मण सिंह निवासी 25 वर्षीय राजेश ने बताया कि वह बाइक से ढाणी आ रहा था कि तभी गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक स्लिप हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश के एक पैर में गहरी चोट आई है, जिसका चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उपचार कर रहे हैं।
#एक्सीडेंट #accident #AccidentNews #fb
#follower #nonfollowers #highlights
#highlightseveryone #trending #fbpost
#foryoupageシ #Forever #emergency
#dbhospital
Churu, Churu | Nov 10, 2026