
सावधान! मोबाइल पर आने वाले ऐसे पॉप-अप और अपडेट से रहें सतर्क, खाते से उड़ गए ₹12 हजार
पट्टी। पट्टी नगर पंचायत के बीबीपुर मोहल्ला निवासी अतुल सिंह के साथ साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल पर आए एक संदिग्ध ‘अपडेट वेरिफिकेशन’ मैसेज के बाद उनके बैंक खाते से करीब 12 हजार रुपये निकल गए।
बताया जा रहा है कि अतुल सिंह के मोबाइल पर अचानक ‘अपडेट वेरिफिकेशन’ का पॉप-अप आया। इसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया और देखते ही देखते बैंक खाते में मौजूद रकम गायब हो गई। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क
- अनजान लिंक या ‘Update Verification’ जैसे पॉप-अप पर क्लिक न करें।
- संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- AnyDesk, TeamViewer जैसे रिमोट एक्सेस ऐप बिना जरूरत इंस्टॉल न करें।
- OTP, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
- साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
सावधान रहें—एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को पल भर में खतरे में डाल सकती है।
#CyberFraud #Pratapgarh #Patti #CyberCrimeIndia #staysafeeveryone