
किसानों को मिला स्मार्ट खेती का मंत्र, वैज्ञानिकों ने बताया कीट नियंत्रण का सही तरीका
विश्वनाथ गार्डेन में जुटे सैकड़ों किसान, खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन पर हुआ मंथन
विशेषज्ञों ने दी सलाह, अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का उपयोग
बक्सर. आधुनिक खेती को अधिक लाभकारी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रविवार को नगर के पीसी कॉलेज के समीप विश्वनाथ नगर स्थित विश्वनाथ गार्डेन सभागार हुई में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सिजेंटा इंडिया प्रा. लि. और जे.के. कृषक केन्द्र, धनसोई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर उन्नत कृषि तकनीकों और फसल प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रगतिशील कृषक कमलेश पाण्डेय, संजय चैबे, रजनीकांत उर्फ जीरो पहलवान, राजेश्वर राय, मनोज राय, जितेन्द्र कुमार सिंह तथा पिंटू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंच संचालन आसा पर्यावरण सुरक्षा, बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने किया.
कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के वैज्ञानिक डॉ. रामकेवल ने किसानों को कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि किसी भी कीटनाशक का प्रयोग करने से पहले उसके साथ उपलब्ध लीफलेट को अवश्य पढ़ना चाहिए और अनुशंसित मात्रा का ही उपयोग करना चाहिए. इससे फसल की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
सिजेंटा इंडिया के डिविजनल मैनेजर अमित सिंह ने कहा कि कंपनी की सफलता में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने किसानों से सिजेंटा क्रॉपवाइज ग्रोवर ऐप का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसके माध्यम से फसलों से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने बताया कि जिले में जे.के. कृषक केन्द्र, धनसोई कंपनी का अधिकृत वितरक है.
रिजनल मैनेजर शशीभूषण ने खरीफ मौसम की फसलों के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की, जबकि तकनीकी प्रबंधन विशेषज्ञ मिलन कर्माकर ने पावरप्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न कृषि उत्पादों के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी. टेरिटरी मैनेजर रविन्द्र मिश्रा ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में विपिन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, देहदान और अंगदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया. इस दौरान किसानों को सम्मानित कर पारितोषिक प्रदान किए गए. प्रगतिशील कृषक कमलेश पाण्डेय, अंकित कुमार सिंह, रमेशचन्द्र पाण्डेय और प्रेम कुमार सिंह सहित अन्य किसानों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए. अंत में चंदन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
मौके पर प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह, ललन सिंह, आयुष ओझा, दीपू कुमार, मंजीत कुमार पाल, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजशेखर, कोमल प्रिया, आनंद प्रकाश, शमशाद खान, साहेब तिवारी, अजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, हरेराम, उमेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, शांतनु कुमार, संतोष कुमार सिंह, पिंटू ओझा, अमरनाथ पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, लालबाबू सिंह, अवधेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, शालीग्राम पाल सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे.
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026