
जिला कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
मेवा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शाहाबाद विधायक रामकरण काला सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष मेवा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शाहाबाद विधायक रामकरण काला सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और भाईचारे के संदेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आजादी की लड़ाई में एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जीवन और विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन देशसेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देशवासियों को एकजुट किया, जबकि शास्त्री जी ने अपने सरल जीवन और मजबूत नेतृत्व से देश के सामने आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने भी दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके सिद्धांत आज भी देशवासियों को ईमानदारी, अनुशासन, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान कियाइस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा, विवेक भारद्वाज डब्बू, पवन चौधरी, संजीव भूखड़ी, रीना वाल्मीकि, राहुल, दीपू बारना, चंद्रभान वाल्मीकि, राजेश बंसल, अशोक कुमार, गौरव, सुरजीत पलवल, नवीन शर्मा, आरके नैन, रणदीप राणा, जाफर पीपली, अशोक शर्मा पिपली, वीरेंद्र रोहिल्ला, सतीश टामक, दीनानाथ अरोड़ा, सुनील राणा, ईश्वर वाल्मीकि, सतबीर शास्त्री, सुशील मोरथला, सुभाष पलवल, विनोद सिरोहा, विशाल भारद्वाज, राजन बोड़ला तथा सूरजभान कटारिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।