बहराइच-लखनऊ हाईवे पर इंटरसेप्टर तैनात: तेज रफ्तार गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा, कटेगा भारी चालान!
बहराइच में अब ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं! सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बहराइच पुलिस ने हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन उतार दिया है।
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर अब तेज रफ्तार गाड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
आधुनिक तकनीक से लैस यह इंटरसेप्टर वाहन ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की तुरंत पहचान करेगा, जिसके बाद एमबी एक्ट (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इसी कड़ी में थाना फखरपुर क्षेत्र में क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर कई तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटे गए।
"अपनी रफ्तार पर लगाम लगाइए, क्योंकि आपकी जिंदगी अनमोल है। रफ्तार नियंत्रित रखें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें।"