
जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की खुराक
---------
---------
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रायसेन जिले में 28 जून से 30 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमन दास ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। रायसेन जिले के 0-5 वर्ष के 184887 बच्चों को बनाए गए बूथों तथा बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, ईट भट्टों तथा चलित आबादी बस्ती में पल्स पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी। सम्पूर्ण रायसेन जिले में कुल 740 बूथ, 1546 टीम एवं 240 सुपरवाईजर बनाए गए हैं। जिले की टीम एवं विकासखण्ड की टीम द्वारा मॉनीटरिंग की जाएगी। अभियान के तहत प्रथम दिवस 28 जून को जिले के समस्त पोलियों बूथों पर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी तथा 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner