खानपुर में पुलिस की कार्रवाई: पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 27 सितंबर 2026 को पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए करूआ पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और राइडर मोटरसाइकिल संख्या BR33BT4395 बरामद की गई।
गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटू कुमार (26 वर्ष) और रौशन कुमार उर्फ मुन्ना (20 वर्ष) के रूप में बताई गई है। मामले में खानपुर थाना कांड संख्या 222/26, दिनांक 27-09-2026, धारा 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Samastipur #Khanpur #CrimeNews #BiharPolice #ArmsAct #SamastipurNews #PoliceAction #BreakingNews #StreamBihar #जनहितमेंजारी