झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET)-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कोडरमा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता संजय पी.एम. कुजूर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मृदुल राज ने झुमरी तिलैया के सी.डी. बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी, रोशनी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#JHTET2026 #JharkhandTET #TeacherEligibilityTest #KodermaNews #JharkhandNews #ExamPreparation #ExamInspection #DistrictAdministration #JHTET