*मंदसौर पुलिस का 2 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत अधिक से अधिक ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु जोधाराम निरीक्षक के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,अशोक,कृष्ण कांत,वीरेंद्र, की टिम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा ए एस आई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर के 2022 के मामले में ₹2000 का इनामी आरोपी लेहरू अहीर पिता मोहन लाल अहीर निवासी जालमपुरा थाना राशमी जो अपने गांव में अपने घर पर आज आया हुआ हे सूचना विश्वसनीय होने से प�