चप्पे-चप्पे पर पुलिस, GPS से निगरानी; मुरैना में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू
मुरैना। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को NEET-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा में करीब 2380 अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्रों पर पुलिस बल, स्वास्थ्य दल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS लगाया गया है, जबकि अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। बाहर से आने वाले छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की है।
#NEET2026 #Morena #NEETExam #MorenaNews #ExamSecurity #DistrictAdministration #PoliceSecurity #EducationNews #MPNews #NEETUG2026 #MorenaPolice #BreakingNews