अब PMCH में इलाज के लिए नहीं काटने पड़ेंगे कई भवनों के चक्कर! लग्जरी सुविधाओं वाला टावर 3 तैयार, 2500 बेड पर होगा इलाज
टावर-3 की सबसे खास बात यहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाएं हैं, मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में एस्कलेटर, आधुनिक वेटिंग लाउंज और वातानुकूलित वार्ड जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं
भवन में एसी बेड वाला सर्जिकल वार्ड, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक चिकित्सा इकाइयां विकसित की गई हैं; छत पर एयर एंबुलेंस के लिए हेलीपैड की व्यवस्था भी की गई है
अस्पताल परिसर तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए अशोक राजपथ के डबल डेकर पुल को मल्टीलेवल पार्किंग से जोड़ा गया है, इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी
#Patna #PMCH #HealthDepatment