
नरपत रोलन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और पुलकित चौधरी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त
चूरूः एनएसयूआई के प्रदेष नेतृत्व ने संगठन में कुछ युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी है, इसमें नरपत रोलन को एनएसयूआई का चूरू जिलाध्यक्ष व पुलकित चौधरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरपत रोलन व कार्यकारी जिलाध्यक्ष पुलकित चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर सभी कांग्रेसजनों, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति की सूचना के बाद कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईयां दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को जिले में और मजबूती मिलेगी। #Narpatrolan #PulkitChaudhari
#nsui #NSUI #Congress #BJPGovernment
#follower #nonfollowers #highlight
#highlightseveryone #viralpost #trending
#photooftheday
Churu, Churu | Sep 30, 2026